आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुमाला मंदिर में काम करने वाले गैर हिन्दू कर्मचारियों को अपना पद छोड़ने का फरमान जारी किया है।
अधिकारियों के मुताबिक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के सभी कर्मचारियों के बारे में जांच करने का आदेश दिया गया है। ये कर्मचारी दुनिया के सबसे अमीर हिंदू मंदिर तिरुमाला का प्रबंधन करते हैं।
मुख्य सचिव एल. वी. सुब्रमण्यम ने इस हफ्ते की शुरुआत में मंदिर के अपने दौरे के दौरान कहा था कि कर्मचारियों के घरों की भी एकाएक जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे गैर-हिन्दू धर्म का पालन तो नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, कई कर्मचारी हैं जिन्होंने अन्य धर्मो को अपनाया है। यह उनका अपना चयन है। ऐसा करने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता, लेकिन वे इसके बाद टीटीडी की नौकरी जारी नहीं रख सकते। किसी को भी दूसरों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा कि, ऐसे लोगों को खुद ही साहस दिखाते हुए सामने आना चाहिए और टीटीडी की नौकरी छोड़ देनी चाहिए।
अनुमान लगाया गया है कि टीटीडी में कुल 48 गैर-हिन्दू अधिकारी कर्मचारी हैं। जिसे लेकर कुछ तबकों की तरफ से तिरुमाला में बढ़ते धर्मान्तरण को लेकर चिन्ता व्यक्त की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



