Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है जहां वड़ोदरा अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर हुए दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी है। आपको बता दें कि मारुती एर्टिगा गाड़ी एक टैंकर से जाकर टकरा गयी है। बताया जा रहा है कि इस कार एक्सीडेंट में 10 लोगों की जान चली गई है। हादसे के बाद लोगों ने मौके पर पुलिस को सुचना दी है। आपको बता दें कि आज रामनवमी के दिन छुट्टी होने के कारण ट्रैफिक भी कम था।
Highlights:
- गुजरात के अहमदाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है
- वड़ोदरा अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर हुए दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी है
कार और टैंकर के बीच हुई टक्कर..
वडोदरा से अहमदाबाद जा रही एक कार अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई । इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया है हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि हाईवे पर कार जोरदार धमाके के साथ टैंकर से टकराई और अर्टिंगा टैंकर के पिछले हिस्से में जा गिरी। इसके बाद तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचना दी और क्रेन बुलाकर कार को टैंकर के नीचे से निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य की मौत इलाज के दौरान हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार अहमदाबाद पासिंग की है। फोटो में इसका नंबर GJ27 EC 2578 देखा जा सकता है। पुलिस ने मृतकों की पहचान पाने के लिए कार नंबर और आधार कार्ड विवरण के आधार पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें.. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवाशीष जरारिया ने छोड़ा पार्टी का दामन
इस हादसे में 10 की हुई मौत..
हादसे के तुरंत बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची है । हादसे में कार की हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी चादर काटकर शवों को बाहर निकाला गया। जोरदार टक्कर के कारण ज्यादातर लोगों के सिर में चोट आई। कार आगे चल रहे टैंकर के पीछे कैसे घुसी? यह जांच का विषय है। एक्सप्रेसवे से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इसकी जांच की जाएगी कि कार तेज रफ्तार में थी या समय पर ब्रेक नहीं लगाया गया। इसके अलावा यह भी देखना होगा कि क्या आगे वाले टैंकर ने अचानक ब्रेक लगाया था। वडोदरा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति आमतौर पर 100 किमी प्रति घंटे से अधिक होती है


Download Android App
Download iOS App



