गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात पुलिस और निगरानी टीम अब तक 10.49 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त कर चुकी हैं, जबकि 91,000 से अधिक लोगों को एहतियातन हिरासत में रखा गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गुजरात में तीन नवंबर से आदर्श आचार संहिता लागू है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में मतदान होगा। पहले चरण में एक और दूसरे चरण में पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “स्थानीय पुलिस ने निर्वाचन आयोग की टीम तीन नवंबर से 25 नवंबर तक 4.01 करोड़ रुपये नकदी और 6.48 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त कर चुकी हैं। 61 करोड़ रुपये मूल्य के विभिन्न मादक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।”


Download Android App
Download iOS App



