जबलपुर के तिलवारा थना क्षेत्र के एक तिराहे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई।
तिलवारा थान के प्रभारी एल. एस. झरिया ने बताया कि इस हादसे में नन्हे गोंड (35), सुम्मी ठाकुर (45) एवं अनिल ठाकुर (32) की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि तेज गति से आ रही बस ने पहले बाइक सवार नन्हे और सुम्मी को कुचला और फिर सड़क किनारे खड़े अनिल को अपनी चपेट में लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।झरिया ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



