हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश के आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में इनेलो के उम्मीदवार की जीत निश्चित है।चौटाला ने कहा कि इनेलो 25 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल का सम्मान दिवस समारोह फतेहाबाद में आयोजित कर रहा है जिसमें देश एवं प्रदेश के कई नेताओं के भाग लेने की संभावना है।
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला शुक्रवार को जींद की जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि इनेलो जिला परिषद से लेकर सरपंच व पंच का चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है। भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने में लगी हुई है।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में इस सरकार ने गदर मचाया हुआ है, नौकरियों की बोली लगी हुई है।उन्होंने दावा किया कि 2024 में हरियाणा प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी।


Download Android App
Download iOS App



