देहरादून : सहसपुर थाना क्षेत्र में एक अल्टो कार व स्कोर्पियो कार की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। जिसके परिणाम स्वरूप आल्टो कार चालक की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि स्कोर्पियो कार चालक सहित पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सहसपुर थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना के पीछे प्रथम दृष्टया ओवर स्पीड सामने आ रही है। पुलिस ने मृतक चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत रेडापुर कब्रिस्तान के पास चकराता रोड पर एक आल्टो कार व स्कोर्पियो कार की आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें कई लोग घायल हो गए जब इस दुर्घटना की सूचना सहसपुर थाना पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
पुलिस को पता लगा कि स्कोर्पियो कार हरर्बपुर से सहसपुर एवं आल्टो कार सहसपुर से हर्बपुर की ओर जा रही थी। दोनों कारे प्रथम दृष्टया ओवर स्पीड थी और दोनों चालक कारो पर नियंत्रण कर नही कर पाए जिसके कारण दोनो कारो में आमने सामने की टक्कर हो गयी। पुलिस के अनुसार आल्टो कार में पांच लोग सवार थे।
जिनमें कार चालक वाजिद निवासी हरर्बटपुर थाना विकासनगर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य सवार रियाजुल निवासी ठकरानी थाना विकासनगर, मुर्सलीन निवासी ढालीपुर, मुन्ताज निवासी ढालीपुर एवं मुस्ताक निवासी ढालीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि स्कोर्पियो चालक मंयक पुत्र राकेश निवासी सहसपुर भी घायल हो गया।
पुलिस ने सभी घायलो को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। वही पुलिस ने मृतक आल्टो कार चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनो को भी घटना की सूचना दे दी है।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



