भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफा देने के एक दिन बाद नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बैंक की संस्थागत क्षमताएं ‘बहुत मजबूत’ हैं और बाजार एवं अर्थव्यवस्था के लिए जो जरूरी होगा, वह आरबीआई करेगा। राजीव कुमार ने कहा कि आरबीआई के गवर्नर के तौर पर पिछले दो साल में पटेल ने बहुत अच्छा काम किया।
केंद्रीय बैंक का कामकाज किसी एक व्यक्ति पर निर्भर पर नहीं है। राजीव कुमार ने यहां एक कार्यक्रम में अलग से पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ आरबीआई की संस्थागत क्षमताएं बहुत मजबूत हैं और बाजार एवं अर्थव्यवस्था के लिए जो जरूरी होगा, वह करेगा।’’ वास्तव में आरबीआई लंबे समय से दृढ़ खड़ा एक ऐसा पेशेवर संस्थान है कि इसका कामकाज चलता रहेगा।
रिजर्व बैंक ने दूसरी छमाही के लिए मुद्रास्फीति अनुमान घटाकर 2.7 से 3.2 प्रतिशत किया
उल्लेखनीय है कि सरकार और पटेल के बीच केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता लेकर तनाव था। हालांकि पटेल ने अपने पद छोड़ने का कारण निजी बताया है।


Download Android App
Download iOS App



