विधानसभा चुनावों (Assembly Election) को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) खुद हिमाचल प्रदेश (Himachal Paradesh) के प्रचार मैदान में उतरे हैं। बुधवार को कांगड़ा के चंबी में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद प्रधानमंत्री हमीरपुर के सुजानपुर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री का पूर्व सैनिकों ने विशेष स्वागत किया।
सुजानपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इतने वर्षों के शासन में कांग्रेस ने जिस तरह हिमाचल के साथ विश्वासघात किया है उसके सबसे बड़े भुक्तभोगी हिमाचल के ही लोग हैं। कांग्रेस ने हिमाचल को हर बुनियादी चीज के लिए तरसा दिया था। वहीं BJP है जिसने हर घर को बुनियादी सुविधा से जोड़ने के लिए ईमानदारी से प्रयास किया है।
दिनों दिन बिगड़ती ही जा रही है कांग्रेस की स्थिति
उन्होंने कहा, अभी कुछ दिन पहले ही देश के कुछ राज्यों में उपचुनाव के परिणाम आए हैं। जहां कभी बीजेपी को बहुत कमजोर माना जाता था वहां भी लोगों ने कमल का फूल खिला दिया है। लेकिन कांग्रेस जहां बहुत ताकतवर होती थी वहां पर कांग्रेस की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती ही जा रही है।
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस उड़ीसा से गायब, तेलंगाना से साफ, उत्तर प्रदेश और बिहार ने तो बहुत पहले ही कांग्रेस को विदा कर दिया। कांग्रेस खुद को जनता से भी ऊपर मानती है, उसी का ये नतीजा है। कांग्रेस को हमेशा लगता है कि हिमाचल हमेशा 5 साल उनके, 5 साल मेरे की नीति पर ही चलेगा। इसीलिए कांग्रेस के नेता हिमाचल और हिमाचल के लोगों की कोई परवाह नहीं करते हैं।
उन्होंने कहा, जो (कांग्रेस) विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं निभा सकते हैं, आपके सवालों को लेकर हिलते भी नहीं हैं, वे यहां सरकार में आने के बाद आपके लिए क्या करेंगे? ऐसे लोगों पर भरोसा कर सकते हैं क्या? इसलिए अब हिमाचल के लोगों ने भी ठान लिया है कि अब तो कांग्रेस को हिमाचल से निकालना ही पड़ेगा।
परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा-कभी पूरी नहीं कर सकते जनता की आकांक्षा और अपेक्षा
पीएम मोदी से पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसी मंच से जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, गरीब का बेटा जब प्रधानमंत्री बनता है तो क्या होता है। 3.22 करोड़ लोगों को पक्के मकान बनाकर दे दिए, हर गांव तक बिजली पहुंचा दी, हर घर को शौचालय बनाकर दे दिया, हर घर में गैस पहुंचा दिया और बैंख खाता भी खुलवा दिया।


Download Android App
Download iOS App



