राजस्थान सीएम और कांग्रेस दिग्गज नेता अशोक गहलोत का राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। गहलोत ने राहुल की फिर से जमकर तारीफ़ की है। इसके साथ ही गुजरात चुनाव को लेकर भी उन्होंने काफी कुछ कहा है। गहलोत से जब लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में इतनी काबिलियत है कि वो पीएम मोदी को टक्कर दे सकते है, लेकिन पीएम फेस पर अंतिम निर्णय नेतृत्व ही लेगा।
राहुल दे सकते हैं बीजेपी को टक्कर
इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि राहुल निस्वार्थ भावना से जनता के मुद्दों को उठा रहे है। वो घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे है। उनकी मुश्किलों की समझने की कोशिश कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे पहले हिमाचल चुनाव पर बात करते हुए कहा कि वहां कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। जनता पार्टी को पूरा समर्थन दे रही है।
हिमाचल चुनाव जीतेगी कांग्रेस : गहलोत
वही, उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हम लोग गुजरात में भी यात्राएं निकाल रहे है। वहां अभी ही चुनाव का ऐलान हुआ है। कोशिश है कि वहां हर जगह जाया जा सके। वैसे जब गहलोत से पूछा गया कि राहुल क्यों कही प्रचार प्रसार नहीं कर रहे तो इसपर जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि राहुल अभी भारत जोड़ो यात्रा पर है, जिसे बीच में नहीं छोड़ा जा सकता है।
आप पार्टी फैला रही भ्रम : गहलोत
बता दें, अशोक गहलोत से जब आम आमदी पार्टी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि आप पार्टी लोगों को भ्रमित करने का काम करती है। उसने मीडिया को अपने वश में कर रखा है। वो मुफ्त योजनाओं का लालच देकर सत्ता में आना चाहती है। लेकिन ऐसा कुछ होगा नहीं। एक और 5 नवंबर को मतदान है। हमारी कोशिश है कि हम अच्छा प्रदर्शन करे।


Download Android App
Download iOS App



