सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

Summary :

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तेलंगाना में हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तेलंगाना में हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में राज्यपाल बाल बाल बच गए। हादसे में उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई लेकिन उनकी गाड़ी  क्षतिग्रस्त हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-65 (हैदराबाद-विजयवाड़ा) पर हुई इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि राज्यपाल हैदराबाद से नलगोंडा जिले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। हालांकि उन्होंने दूसरे वाहन का इस्तेमाल करते हुए अपनी आगे की यात्रा जारी रखी।
बता दें कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इन दिनों अपने गृह राज्य के दौरे पर हैं। अचानक नियंत्रण खो बैठी कार सड़क से फिसल गई। हादसे में कार काफी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन राज्यपाल सुरक्षित रहे।

Desk Team