Holi Horror in Nagpur : महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मामला होली के दिन का है। जब रंग डालने पर आगबबूला हुई नानी ने अपने ही चार साल के नाती पर उबलता पानी डाल दिया, जिससे मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि वह 45 प्रतिशत तक झुलस गया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
यह घटना 3 मार्च को नागपुर के कोराडी में आरामशीन इलाके के वार्ड नंबर 2 में हुई। घायल बच्चे की पहचान ओम हरीश वांगे के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
Grandmother Throws Hot Water on Grandson : सोशल मीडिया पर वायरल घटना की वीडियो

घटना का फूटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी नानी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Viral Video Nagpur Incident : खेलते समय रंग डालने पर भड़की दादी
जानकारी के अनुसार, चार साल का ओम मंगलवार को अपने घर के बाहर पिचकारी से होली खेल रहा था। उसी समय उसकी नानी सिंधु ठाकरे (मां की मां) होली की लकड़ियों पर गर्म किया गया उबलता पानी बाल्टी में भरकर घर के अंदर ले जा रही थीं।
वीडियो में देखा जा सकता है, बच्चा 6-7 साल का है। वह घर के बाहर अपनी नानी पर रंग डालता है। इतने में उसकी नानी आग बबूला हो जाती है। वहां पर 2 बच्चे भी मौजूद हैं, वे भी होली खेल रहे हैं। नानी को गुस्सा आता है और वह उस पर पूरी गरम पानी की बाल्टी उड़ेल देती है। बच्चा गरम पानी से तड़प उठता है। उसके बाद नानी ही उस पर ठंडा पानी डालती है।
यह वीडियो बेहद ही खतरनाक दिखाई देता है, जिसमें शर्मशार करने वाली घटना घटी है।
Heartbreaking incident getting viral a Grandmother scalds 5-year-old in Nagpur after Holi request; child recovering from burns. pic.twitter.com/zK2g9wOp3Z
— Krishna1 (@KrishnaBhojwan5) March 4, 2026
Holi Horror in Nagpur : 45 प्रतिशत तक झुलसा मासूम

बताया जा रहा है कि गरम पानी पड़ने से बच्चा पूरी तरह झुलस गया। बच्चे का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है जहां बताया जा रहा है कि वह 45 प्रतिशत तक झुलस चुका था।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसके बाद इस घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी दिखाई देती है।
घटना की जानकारी मिलते ही कोराडी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।
यह भी पढ़ें – ठाणे में 13 साल के छात्र ने लगाई फांसी, स्कूल से मिली शिकायत और मां की डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम






















