महाराष्ट्र में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने दो कार और एक अन्य वाहन में टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुणे से मुबंई की ओर जाते हुए बोरघाट उतरते समय फुडमाल के नजदीक ये हादसा हुआ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) में कार्यरत एक पशु चिकित्सक और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। ये सभी एक कार से सवार थे। उन्होंने बताया कि घटना खालापुर टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुई जब ट्रक ने दो कारों और एक मालवाहक वाहन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया था।
अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान पशु चिकित्सक डॉ. वैभव झांजरे, उनकी मां, पत्नी और बेटी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



