पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले आयशा आत्महत्या कांड में पकड़े गए मृतका के पति आरिफ़ को आज पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरिफ़ खान को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया था। आज अदालत में और रिमांड की मांग नहीं करने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अहमदाबाद के वटवा इलाके में अलमीना पार्क की निवासी आयशा बानु मकरानी (23) ने गत 25 फरवरी को एक वीडियो बनाने के बाद रिवर फ्रंट से साबरमती नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। बेहद भावुक करने वाले इस विडीओ में उसने कहा था कि आरिफ़ ने ही उसे मर जाने और इसका वीडियो बनाने को कहा है। आयशा बानु एक निजी बैंक में काम करती थीं, उनकी जुलाई 2018 में राजस्थान के जालोर त्रलि के निवासी आरिफ़ से शादी हुई थी। लेकिन वह पिछले साल मार्च से यहां अपने माता- पिता के घर रह रही थीं।
आरोप है कि आरिफ़ के किसी अन्य महिला से सम्बंध हैं। वह आयशा के सामने ही इस महिला से फोन पर अश्लील वीडियो चैट करता था जिससे उसे तकलीफ होती थी। पुलिस राजस्थान के पाली से पकड़े गए आरिफ़ को गत मंगलवार को लाई थी।


Download Android App
Download iOS App



