बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों मालदीव्स में मस्ती कर रही हैं। वहीं अभिनेत्री ने बीते दिनों ही अपना 34 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। दरअसल श्रद्धा कपूर परिवार संग मालदीव्स अपने कजिन भाई प्रियांक शर्मा की शादी में पहुंची है। वैसे आज कल अभिनेत्री अपने भाई प्रियांक शर्मा की शादी को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में शादी समारोह से श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह जिसमें वो जमकर नाचती हुई नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री अपने भाई प्रियांक की शादी में खूब धमाल मचा रही है। ऐसे में भाई की शादी में बाराती बनी श्रद्धा कपूर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार भी शामिल है। अभिनेत्री की लुक की बात करें तो श्रद्धा कपूर पारंपरिक अवतार में नजर आईं।

श्रद्धा ने व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। लहंगे के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी पहन रखी है साथ ही पिंक कलर की पगड़ी साथ ही गुलाबी रंग की पगड़ी और सनग्लासेस उनको कूल लुक दे रहे थे। वैसे श्रद्धा के चाहने वालों को उनका ये खास अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
प्रियांक शर्मा अपनी लंबे वक्त की गर्लफ्रेंड शजा मोरानी के साथ शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी के सभी फंक्शन मालदीव्स में हो रहा है जहां पर सारे लोग शादी के ईवेंट्स को जमकर एन्जॉए कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धा भी खूब मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।

इससे पहले सिद्धांत कपूर ने प्रियंका की शादी से एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर ने अपने भाई सिद्धांत के साथ डांस करते हुए शादी वेन्यू में एंट्री मारी थी।
अभिनेत्री के काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर के हाथ लव रंजन की अलगी फिल्म है,जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी। वहीं आखिरी बार श्रद्धा को फिल्म बागी 3 में देखा गया था। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री की जोड़ी टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई दी।


Download Android App
Download iOS App



