केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह पर दिए गए प्रियंका गांधी वाद्रा के बयान से हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का धर्मनिरपेक्षता को लेकर ”निश्चित रुख” होता तो देश आज ऐसे हालात का सामना नहीं कर रहा होता।
विजयन ने कहा कि रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुद्दे में कांग्रेस पार्टी का रुख इतिहास का हिस्सा है और यह पार्टी मस्जिद का ढांच ध्वस्त किये जाने के समय ”मूकदर्शक” बनी हुई थी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने मंगलवार को कहा था कि भगवान राम सबमें हैं और सबके हैं तथा ऐसे में पांच अगस्त को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए होने जा रहा भूमि पूजन राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का कार्यक्रम बनना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



