पटना के रहने वाले और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कथित आत्महत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार कर लिए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है।
मुख्यमंत्री ने यह आशा भी व्यक्त की है कि अब न्याय मिल सकेगा। नीतीश ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई जांच कराने हेतु राज्य सरकार की अनुशंसा को केंद्र ने स्वीकार कर लिया है।
स्व० सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले की सी०बी०आई० जांच कराने हेतु राज्य सरकार की अनुशंसा को केंद्र ने स्वीकार कर लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद। आशा है कि अब बेहतर जांच हो सकेगी और न्याय मिल सकेगा।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 5, 2020
इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद। आशा है कि अब बेहतर जांच हो सकेगी और न्याय मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व, मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश ने सुशांत मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर केंद्र सरकार से अनुशंसा की थी, जिसे केंद्र सरकार ने बुधवार को स्वीकृत कर दिया।
सुशांत का शव 14 जून को उनके मुंबई स्थित फ्लैट से बरामद किया गया था। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू की थी। इसके बाद सुशांत के पिता के.के. सिंह ने 25 जुलाई को पटना के राजीवनगर थाना में एक मामला दर्ज करवाया, जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



