‘देह व्यापार नहीं करूंगी मैं…’, यह सुनते ही Live-In Partner शेख को आया गुस्सा, कर दिया बड़ा कांड

Summary :

Andhra Pradesh Crime: आंध्र प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय महिला पर जिस्म व्यापार करने के लिए दबाव डाला गया, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इसपर उसके लिव-इन पार्टनर (Live-In Partner) ने महिला की हत्या कर दी. यह घटना बुधवार की है। आखिर ये सब कैसे हुआ, जानने के लिए इस घटना की पूरी कहानी पढ़ें। शराब पीकर पार्टनर की ली जान बता दें कि मृतका का नाम ओलेटी पुष्पा था, जो पिछले कई महीनों से अपने पति को छोड़कर शेख शम्मा के साथ रह रही…

Andhra Pradesh Crime: आंध्र प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय महिला पर जिस्म व्यापार करने के लिए दबाव डाला गया, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इसपर उसके लिव-इन पार्टनर (Live-In Partner) ने महिला की हत्या कर दी. यह घटना बुधवार की है। आखिर ये सब कैसे हुआ, जानने के लिए इस घटना की पूरी कहानी पढ़ें।

शराब पीकर पार्टनर की ली जान

बता दें कि मृतका का नाम ओलेटी पुष्पा था, जो पिछले कई महीनों से अपने पति को छोड़कर शेख शम्मा के साथ रह रही थी।  दोनों ने गांव में एक रेंटेड हाउस में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शम्मा को शक होने लगा था कि पुष्पा का अन्य पुरुषों के साथ संबंध है। (Andhra Pradesh Crime) वह उस पर देह व्यापार करने के लिए अक्सर दबाव बनाने लगा था और शराब पीकर उससे झगड़ा करता था।

 Live-in partner Sheikh
Live-in partner Sheikh

चाकू से छाती पर कई बार हमला किया

बुधवार आधी रात को जब शम्मा और पुष्पा दोनों साथ थीं, तब उनके बीच झगड़ा हुआ। (Andhra Pradesh Crime) उस दौरान भी शम्मा (Live-In Partner) ने पुष्पा पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया और उसे मजबूर किया। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। जब पुष्पा ने इसका विरोध किया, तो शम्मा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुष्पा के सीने और पैर में चाकू मारा गया। इस दौरान पुष्पा की मां वहां पहुंचीं, लेकिन बीच-बचाव करते हुए वह भी घायल हो गईं। शम्मा ने उन पर भी चाकू से कई वार किए, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गईं। Live-In Partner Sheikh angry

पुलिस का बयान 

बता दें कि पुष्पा की मौके पर ही अधिक खून बहने से जान चली गई. घटना को लेकर पुलिस अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की दो टीमें शम्मा (Live-In Partner) को खोज रही हैं, जो अभी पुलिस की पकड़ से फरार है. (Andhra Pradesh Crime) मामले को लेकर अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है और पता लगा रही है कि इसमें किसी और का हाथ तो नहीं है।

READ ALSO:Viral Video: बारिश में उतरा पापा की परियों का Makeup, इसके बाद की तस्वीर देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।