मध्य प्रदेश सरकार को पिछले 20 वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी को पिछले 50 साल का रिपोर्ट कार्ड भी साझा करने की चुनौती दी है। रिपोर्ट कार्ड गरीब लोगों की मदद करने और राज्य में सुधार लाने में हुई प्रगति को दर्शाता है। गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को पिछड़ा राज्य कहा जाता था, लेकिन अब यह देश का और अधिक विकसित राज्य बनने की दिशा में काम कर रहा है।
कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं – शाह
अमित शाह ने कांग्रेस काल के 24 घोटालों का सिलसिलेवार जिक्र किया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बंटाधार कहकर कमलनाथ पर हमले बोले। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो अपने 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आए। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं कि आपने मध्य प्रदेश के साथ कितना न्याय किया, इसका हिसाब दीजिए और आंकड़े लेकर नौ करोड़ जनता के सामने आइए।
यह कांग्रेस के काल में लुटा है- शाह
केंद्र में जब 2004 से 14 के बीच सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, तब मध्य प्रदेश को 1 लाख 58000 करोड रुपए 10 साल में दिए, वहीं मोदी सरकार ने नौ साल में आठ करोड़ 30 लाख करोड रुपए मध्य प्रदेश को देने का काम किया है। कांग्रेस पर उन्होंने हमला करते हुए कहा कि बंटाधार और कमलनाथ इधर-उधर की बात नहीं कीजिए, मध्य प्रदेश का काफिला क्यों लुटा, इसका जवाब जरूर दीजिए, यह कांग्रेस के काल में लुटा है।


Download Android App
Download iOS App



