तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता धमकाए जाने या धमकी मिलने पर ‘‘‘विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं का हाथ काट सकते हैं।’’
उन्होंने मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस की विशेष संगठनात्मक बैठक में यह बात कही।
भाजपा ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि उनकी यह टिप्पणी ‘‘पार्टी की मानसिकता’’ को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने भी बाद में कहा कि सांसद ने ‘‘अपनी भाषा में बात की’’ लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री को ‘‘राजनीति में अपना आदर्श’’ बताते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने कहा कि वह जो कुछ भी सही समझते हैं, वह कहते रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



