जोशीमठ : खूबसूरत शीतकालीन खेलों की नगरी औली में इस साल आखरी शाम और नववर्ष को मनाने अब तक हजारों देशी-विदेशी पर्यटकों का हुजूम उमड़ा हुआ है। औली की वादियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर और गोल्डन ऑक कोनिफर खूबसूरत जंगलों में सैर करने के लिए यहां पर्यटकों ने डेरा डाला हुआ है।
इनमें से कई पर्यटकों के लिए हिम शिखरों का दीदार हेतु करोड़ों की लागत से बनाए गए खूबसूरत ग्लास हाउस इन दिनों बदहाली का रोना रो रहे हैं। दरअसल यहां जश्न मनाने आ रहे हो रंगबाज के रूप में कुछ शरारती तत्वों द्वारा इन गिलास हाउस में शराब पीकर हुड़दंग मचाया गया, यही नहीं इनके द्वारा यहां की खूबसूरती भी बिगाड़ दी गई है साथ ही इनके द्वारा ग्लास हाउस के कांच तक को नुकसान पहुंचाया गया है।
कहानी यहीं खत्म नहीं होती यहां खाली शराब की बोतलों और प्लास्टिक घोड़ा कबाड़ का अंबार लगा दिया गया है। नए साल को देखते हुए अगर इन शराबियों पर जल्द नकेल नहीं कसी गई तो औली में हुड़दंग बाज अनहोनी को अंजाम दे सकते हैं। पर्यटन की इन परिसंपत्तियों को नुकसान करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाना अति आवश्यक है।


Download Android App
Download iOS App



