मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र के एक स्कूल में मतांतरण की कोशिश का मामला सामने आन के बाद सरकार ने मिशनरी स्कूलों की गतिविधियों पर नजर बढ़ा दी है।
राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि भोपाल में मतांतरण का जो मामला सामने आया है, उसमें एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के अंदर जितने भी मिशनरी स्कूल है, उनके अंदर इस तरह की गतिविधियां चल तो नहीं रहीं, इन पर नजर रखने केा इंटेलीजेंस केा कहा है।
ज्ञात हो कि रविवार केा बैरागढ़ के क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल परिसर में कुछ लोगों को लाकर मतांतरण कराने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में एक युवती ने वहां लोगों से बहस भी की। उसका कहना था कि यीशु की आराधना करने से सब ठीक हो जाता है वही उस युवती ने हिंदू देवी देवताओं पर तर्क-कुतर्क करते हुए टिप्पणियां की।


Download Android App
Download iOS App



