उत्तर प्रदेश के काशी में ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। महबूबा मुफ्ती ने अपने बयान में कहा कि यह सब ध्यान भटकाने की राजनीति हो रही है। मुफ्ती ने आगे कहा कि इनको भगवान मस्जिद में ही मिलता है। महबूबा ने सवाल करते हुए आगे पूछा कि ज्ञानव्यापी मस्जिद के पीछे पड़े हैं, क्या इसके बाद सब बंद हो जाएगा?
यहां माहौल बदलने की जरूरत है
महबूबा ने कहा कि यहां माहौल बदलने की जरूरत है, हिन्दू-मुस्लिम मिलकर एक साथ रहे। लोग प्रदर्शन भी नहीं कर रहे है, क्योंकि उनको लग रहा है हम प्रदर्शन करेंगे तो हमारे ऊपर मामले दर्ज करेंगे। पीडीपी प्रमुख ने कहा कि मेरे कहने से तो ये चुनाव करेंगे, ना हीं ये अपने हिसाब से चुनाव करेंगे। क्या क्या बंद करेंगे? हमारे देश में 50 प्रतिशत लोग तो सिर्फ वो देखने आते है जो मुगलों ने बनाया है, बाकी बचे हुए कश्मीर को देखने आते है, दोनों को खत्म कर रहे है. इनके पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है।

उसकी वजह से लोगों में इतना गुस्सा है
महबूबा मुफ्ती यही नहीं रुकी और उन्होंने आगे केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार की जो पॉलिसी बनी है उसकी वजह से लोगों में इतना गुस्सा है, डर भी है, जिसकी वजह से लोगों में दूरी बढ़ रही है। जब तक वाजपेयी जी का पन्ना नहीं खोला जाएगा, जब तक हम अपने बच्चों को खोते रहेंगे।
अनुच्छेद 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला का भाजपा पर निशाना, बोले- हमारी लड़ाई जारी रहेगी
हमारा दम घुटता है, हमें कहीं जाने नहीं दिया जाता
पूर्व सीएम मुफ्ती ने कहा कि हमारा दम घुटता है, हमें कहीं जाने नहीं दिया जाता, हमें गम में भी नहीं जाने दिया जाता है। एक कश्मीरी पंडित हमारे जिस्म का हिस्सा है, हम जानते है कश्मीरी पंडित हमारे लिए काम करते है। भाजपा जो नफरत फैलाती है उसकी भेट चढ़ गया है। इसका कोई मकसद नहीं है। इस तरह की घटनाएं नफरत फैलाने का काम करती है और जब तक ये बंद नहीं होगी, तब तक ये सिलसिला जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



