उत्तराखंड में गुरूवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया ।मिला जानकारी के मुताबिक चंपावत जिले में सुबह एक हादसा हो गया। 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। आईटीबीपी की बस खाई में गिरने से बाल बाल बच गई। खाई में लुढ़कते वक्त पेड़ में अटकने से बड़ा हादसा होने से बच गया। राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
ITBP जवानों की जान बाल-बाल बची

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सभी जवान सुरक्षित हैं। सभी 12 जवानों को बस से बाहर निकाल लिया गया है। जवानों को इस घटना में हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। दरसअल, गुरुवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी तभी बस खाई में लुढ़कते वक्त पेड़ में अटकने से बड़ा हादसा होने से बच गया।घायल जवानों को चल्थी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



