जगनमोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू को शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया

Summary :

मनोनीत रेड्डी ने तेदेपा प्रमुख से फोन पर बात की और उन्हें शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री-मनोनीत वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को 30 मई को विजयवाड़ा में होने वाले अपने शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य विधानसभा की 175 सीटों में से 151 सीट जीतकर प्रचंड जनादेश हासिल किया है। 
वह बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर शपथ ग्रहण करेंगे। वाईएसआर कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री-मनोनीत रेड्डी ने तेदेपा प्रमुख से फोन पर बात की और उन्हें शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। शपथग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन, चंद्रशेखर राव और रेड्डी, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली रवाना होंगे। 

Desk Team