प्रचार के दौरान कमल हासन की कार पर हमला, समर्थकों ने की नशे में धुत युवक की पिटाई

Summary :

तमिलनाडु में प्रचार के दौरान मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन की कार पर हमला हुआ।

तमिलनाडु में रविवार को प्रचार के दौरान मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन की कार पर हमला हुआ। युवक कथित तौर पर कमल हासन की कार का शीशा खोलने का प्रयास कर रहा था। घटना उस वक़्त हुई जब हासन चुनाव प्रचार समाप्त कर होटल जा रहे थे। 
पार्टी के एक नेता ने बताया कि घटना में हासन को चोट नहीं लगी, हालांकि उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। एमएनएम के नेता एजी मौर्य ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया कि हासन पर ‘‘हमले का प्रयास’’ करने वाले युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है। 

केरल चुनाव: कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची में चांडी, चेन्नीथला, मुरलीधरन शामिल

आरोपी युवक ने कथित तौर पर शराब पी रखी थी। घटना के बाद एमएनएम के कुछ कार्यकर्ताओं और आम आदमी ने उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी। बाद में घायल हालत में पुलिस उसे अस्पताल ले गई। 

Desk Team