इन दिनों उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनितिक लड़ाई गरमाई हुई है राजधानी लखनऊ में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर है तो दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है और इस पोस्टर को एक माध्यम बनाकर सपा ने भाजपा पर निशाना साधने की कोशिश की है।
आपको बता दें कि लखनऊ के 1090 चौराहे पर सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की एक साथ वाली होर्डिंग लगी है. इस होर्डिंग में अखिलेश यादव पर मुक़दमा लिखवाने और सीएम योगी पर मुक़दमा हटाने की बात का जिक्र किया गया है. दरअसल यह होर्डिंग अखिलेश यादव पर की एफआईआर के बाद लगाया गया है।
मुरादाबाद में पत्रकारों की पिटाई के मामले में अखिलेश यादव समेत 20 अन्य सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. ये केस मुरादाबाद के थाना पकबारा में दर्ज की गई है. वहीं, अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे के बाद अब पत्रकारों पर भी मामला दर्ज कराया गया है. क्योंकि मुरादाबाद में अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनके सिक्योरिटी गार्ड और कई पत्रकारों के धक्का मुक्की हुई थी और इसी मामले में अखिलेश यादव पर धारा 147, 342 और 323 के तहत FIR दर्ज हुई. इसी के साथ 20 अन्य सपा नेताओं पर भी मुकदमा दर्ज किया गय।


Download Android App
Download iOS App



