कर्नाटक : CM येदियुरप्पा ने एक साल का अपना वेतन देने का ऐलान किया

Summary :

देश में कोरोना संकट के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक साल का अपना वेतन दान देने की घोषणा की है।

देश में कोरोना संकट के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक साल का अपना वेतन दान देने की  घोषणा की है। ताकि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में राज्य सरकार की मदद हो सके। उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, संसद सदस्यों, अधिकारियों के साथ ही आम नागरिकों से इस कोष में अपनी क्षमता के अनुसार दान देने की अपील की है। 


मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश के साथ ट्वीट किया, ‘‘यह बेहद मुश्किल समय है। इसलिए यह जरूरी है कि हम मिलकर इस महामारी का मुकाबला करें। निजी रूप से, मैं एक साल का अपना वेतन सीएमआरएफ कोविड -19 में दान दे रहा हूं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप इसमें योगदान दें चाहे छोटा योगदान ही सही।’’ येदियुरप्पा ने 25 मार्च को लोगों से राज्य सरकार की मदद के लिए दान देने की अपील की थी। 

 Coronavirus : मध्यप्रदेश में वायरस संक्रमण के 20 नए मामलें आए सामने, संक्रमितो की संख्या 86 हुई

Desk Team