कर्नाटक से दुष्कर्म की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां को हवस का शिकार बनाया। मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं 58 वर्षीय पीड़िता को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक के केदमबाड़ी गांव में हुई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी द्वारा यौन शोषण के बाद पीड़िता की मां बीमार पड़ गई और उसे पुत्तूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 58 वर्षीय मां ने पुत्तूर ग्रामीण थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 362 (2) (एन) और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मां और आरोपी एक ही घर में रहते थे। घटना 12 जनवरी की है। अपने कमरे में सोने गया आरोपी तड़के 3 बजे उठा और अपनी मां के कमरे में जाकर वारदात को अंजाम दिया। मां ने विरोध किया और चिल्लाई तो आरोपी ने कपड़े से उसका मुंह दबा दिया। उसने उसे धमकी भी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
शादीशुदा है आरोपी
इतना ही नहीं आरोपी ने अगली सुबह फिर से मां के साथ दुष्कर्म किया। वर्तमान में, मां का इलाज पुत्तूर के सरकारी अस्पताल में एक रोगी के रूप में किया जा रहा है। आरोपी शादीशुदा है और उसकी पत्नी अपने माता-पिता के घर में रहती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



