कर्नाटक हाई कोर्ट ने कक्षा में हिजाब पहनकर बैठने पर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने गुरुवार को बंद का आह्वान किया। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि ने कहा कि लोगों को जिन्ना मानसिकता को छोड़ने की जरूरत है।
रवि ने कहा, “उन्होंने शाह बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी यही किया। तब राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार उनके दबाव के आगे झुक गई। यह आपके एजेंडे को जारी रखने का समय नहीं है।” उन्होंने कहा, “जिन्ना की मानसिकता से बाहर आएं और भारतीयता की भावना विकसित करें। जिन्ना का एजेंडा अब काम नहीं करेगा।”
WB : पुलिस ने छह महिलाओं समेत सात रोहिंग्याओं को किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
उन्होंने कहा, “अगर उन्हें लगता है कि वे अदालतों को डरा सकते हैं, तो अदालतें परेशान नहीं होंगी, अगर उन्हें लगता है कि वे सरकार को धमकी दे सकते हैं, तो यह संभव नहीं है। यह बीजेपी सरकार है जो राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि देखती है।” रवि ने कहा, “फैसला उनकी मर्जी के मुताबिक होगा तो वे संविधान और अदालत की बात करेंगे। अगर उन्हें उल्टा फैसला मिलता है, तो वे अपने एजेंडे के बारे में बात करते हैं।”
उन्होंने कहा, “यह ऐसी सरकार नहीं है जो डगमगाएगी, सरकार में डर पैदा करना भी संभव नहीं है।” कक्षाओं में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट की विशेष पीठ के फैसले के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने गुरुवार को बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।


Download Android App
Download iOS App



