कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायकों ने सदन के बीचोबीच धरना दिया जिससे अध्यक्ष ने कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। भाजपा विधायकों का कहना था कि सत्तारूढ़ दल के कई सदस्य अनुपस्थित रहे हैं जिससे इस सरकार ने बहुमत खो दिया है जिसके बाद श्री कुमारस्वामी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
सदन की कार्यवाही पहले भाजपा और सत्तारूढ़ जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस सदस्यों के एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने के कारण कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो भाजपा सदस्यों ने सदन के बीचोबीच आकर धरना दे दिया। इस दौरान शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी।


Download Android App
Download iOS App



