राजस्थान के बीकानेर में सरकार की किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कल जेल भरो आंदोलन करेंगे। भाजपा प्रवक्ता मनीष सोनी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार बनने पर 10 दिनों में राज्य के सभी किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने का वादा किया था लेकिन पचास दिन होने पर भी कांग्रेस सरकार इस वादे पूरा नहीं कर पाई है।
सरकार भाजपा के दबाव में आनन फानन में आधे-अधूरे कर्जमाफी शिविर लगाकर किसानों को फिर से ठगने का प्रयास कांग्रेस कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के तहत कल सभी जिला मुख्यालयों पर बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ता किसानों की कर्जमाफी एवं युवाओं के बेरोजगारी भत्ते तुरंत देने की मांग के समर्थन में जेल भरेंगे।


Download Android App
Download iOS App



