कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। हिजाब विवाद के बीच हुई इस हत्या को लेकर इलाके में 23 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस इस मामले को हिजाब विवाद से जोड़कर देख रही है। वहीं सरकार हत्या को हिजाब विवाद से जोड़े जाने से इनकार कर रही है।
दरअसल, रविवार को शिमोगा में एक 23 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। बजरंग दल कार्यकर्ता की पहचान हर्षा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि, हर्षा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखी थी। उन्होंने भगवा शॉल का समर्थन किया था।
शिवमोगा में धारा 144 लागू
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव बढ़ गया है। कई कार्यकर्ता हत्या के बाद अस्पताल पहुंच गए और घटना का विरोध जताने लगे। तनाव बढ़ता देख पूरे शिवमोगा में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं स्कूल व कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है।
शिवगोमा में स्कूल व कॉलेज दो दिन के लिए बंद
कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के पीछे चार से पांच युवकों के समूह के होने की बात आई है। उन्होंने कहा कि, ये लोग किसी संगठन से थे या नहीं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। आगे कहा कि, कानून-व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए एहतियात के तौर पर शिवगोमा में स्कूल व कॉलेजों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



