Today’s Corona Update : एक दिन में कोरोना के 16 हजार नए केस, 206 मरीजों की मौत

Summary :

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 हज़ार 51 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 206 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में हो रही गिरावट राहत देने वाली है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 16 हज़ार नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 206 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही इस अवधि में 37 हजार 901 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,051नए केस सामने आने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 42, 838, 524 पहुंच गया। वहीं इस दौरान हुई 206 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 5,12,109 पहुंच गया।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 37,901 केस में रिकवरी होने के बाद कुल रिकवरी केस की संख्या  4,21,24,284 तक पहुंच गयी। देश में एक्टिव केस की संख्या  2,02,131 बनी हुई है जो संक्रमित मामलों का 0.47 प्रतिशत है। इसके साथ डेली पॉजिटिविटी रेट 1.93 प्रतिशत रहा। 
वहीं बात करें टीकाकरण कि तो आज सुबह सात बजे तक 175 करोड़ 46 लाख 25 हजार 710 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। जारी टीकाकरण के तहत देश में अब तक एंटी कोविड वैक्सीन की  1,75,46,25,710 डोज़ दी जा चुकी हैं। स्वस्थ होने की दर 98.83 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 31 हजार 87 कोविड टेस्ट किए गए हैं। देश में कुल 76 करोड़ एक लाख 46 हजार 333 कोविड टेस्ट किए हैं।

Desk Team