पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी के मुखिया जोगेन्द्र कावडे ने वंचित बहुजन आघाडी के लोकसभा उम्मीदवारों की जाति का उल्लेख करने पर दलित नेता प्रकाश आंबेडकर की सोमवार को आलोचना की। जोगेन्द्र कावड़े ने कहा कि यह जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ने वाले एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को धोखा देने के समान है।
भीमराव आंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर ने गत शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जो वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के बैनर तले लड़ेंगे। वीबीए दलितों और मुसलमानों का एक सामाजिक गठबंधन है जिसका गठन संयुक्त रूप से प्रकाश आंबेडकर और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने किया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खतरनाक संस्था है : जोगेंद्र कावडे
आंबेडकर ने सूची में शामिल सभी उम्मीदवारों की जाति का उल्लेख किया था। जोगेन्द्र कावडे ने राज्य के अहमदनगर जिले में कहा, ‘‘प्रकाश आंबेडकर ने पूर्व में स्कूल प्रमाणपत्रों में जाति उल्लेख वाला कॉलम हटाने की मांग की थी, लेकिन अब उन्होंने वीबीए के सभी उम्मीदवारों की जाति बता दी है और इस तरह अपने दादा को धोखा दिया है।’’


Download Android App
Download iOS App



