वॉल्वरहैम्प्टन : वॉल्वरहैम्प्टन वांडर्स ने शनिवार रात यहां एक रोमांचक मुकाबले में मैनचेस्टर युनाइटेड को 2-1 से मात देकर 21 वर्षो बाद एफए कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वुल्व्स नाम से मशहूर टीम 2003 के बाद से पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में खेल रही थी। वुल्व्स के घरेलू मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम के लिए राउल जिमिनेज और डिएगो जोटा ने गोल किए।
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। वुल्व्स को गोल करने के कुछ बेहतरीन मौके मिले, लेकिन वे युनाइटेड के गोलकीपर अर्जेटीना के सर्जियो रोमेरो को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए। अंतरिम कोच ओले गुनार सोलशाएर की युनाइटेड ने अधिक समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा। हलांकि, वे भी मेजबान टीम की डिफेंस से जूझते नजर आए। वुल्व्स दूसरे हाफ में अपने खेल के स्तर को बहुत ऊंचा ले गए।
युनाइटेड के खिलाफ मेजबान टीम ने कई हमले किए और 70वें मिनट में उसे सफलता मिली। जिमिनेज ने गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके छह मिनट बाद, जोटा ने दमदार खेल दिखाया और वुल्व्स की बढ़त को दोगुना कर दिया। मेहमान टीम ने वापसी के प्रयास किए। इंजुरी टाइम (95वें मिनट) में युवा स्ट्राइकर मार्कस रैशफोर्ड ने गोल किया लेकिन वह अपनी टीम की हार नहीं टाल पाए।


Download Android App
Download iOS App



