Kerala Man Suicide Case: केरल के कोझिकोड जिले से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक घटना सामने आई है। यहां 42 वर्षीय व्यक्ति दीपक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दीपक अपने घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। यह तनाव एक वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर हुई भारी ट्रोलिंग के बाद बढ़ता गया, जिसने उसे आतमहत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।
Kerala Man Suicide Case: वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में एक भीड़भाड़ वाली बस के अंदर दीपक को महिला के पास खड़ा दिखाया गया था, जहां उसकी कोहनी महिला के शरीर से टकराती नजर आ रही थी।
वीडियो सामने आते ही यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। कुछ लोगों ने इस घटना को जानबूझकर की गई छेड़छाड़ बताया, जबकि कई यूजर्स का मानना था कि बस में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यह अनजाने में हुआ होगा। हालांकि, वीडियो के वायरल होते ही बहस और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया।

Bus Molestation Video Viral: सोशल मीडिया ट्रोलिंग ने बढ़ाया मानसिक दबाव
वीडियो वायरल होने के बाद दीपक को सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा। उसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपमानजनक टिप्पणियों, गालियों और आरोपों का शिकार होना पड़ा। परिजनों का कहना है कि इस ऑनलाइन ट्रोलिंग ने
Bus Molestation Video Viral
दीपक को अंदर से तोड़ दिया था। परिवार के मुताबिक, वह लगातार तनाव में रहता था, कम बोलने लगा था और खुद को लोगों से अलग करने लगा था। परिजन मानते हैं कि सोशल मीडिया पर मिली नफरत और सार्वजनिक बदनामी ने उसकी मानसिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया।

False Molestation Allegation Case: मौत के बाद हटाया गया वीडियो
दीपक की मौत के बाद संबंधित महिला ने वह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है। फिलहाल वह वीडियो किसी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इस घटना के बाद महिला को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग इस पूरे मामले को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स दोनों पक्षों के लिए संयम और संवेदनशीलता की अपील कर रहे हैं।
पुलिस कर रही है हर पहलू से जांच
कोझिकोड पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रहे हैं। इसमें वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पर हुई प्रतिक्रियाएं, दीपक की मानसिक स्थिति और आत्महत्या के कारणों को शामिल किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या किसी प्रकार का साइबर उत्पीड़न या ऑनलाइन दबाव इस दुखद घटना की वजह बना। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
समाज के लिए गंभीर सवाल
यह घटना सोशल मीडिया की ताकत और उसके दुष्प्रभावों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। बिना पूरी सच्चाई जाने किसी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से दोषी ठहराना और ऑनलाइन ट्रोलिंग करना किस हद तक खतरनाक हो सकता है, यह मामला इसका उदाहरण बन गया है।
यह भी पढ़ें: बीच रास्ते पर एक नहीं 6 बार चाक़ू से हमला, मौके पर नर्स की मौत; पुलिस में बताई पूरी सच्चाई






















