Ladki Bahin Yojana: महिलाओं के खाते में कब आएंगे 1500, महाराष्ट्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Summary :

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की बहुचर्चित ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ (Majhi Ladki Bahin Yojana) गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत अब तक 13 महीनों में कुल 19,500 रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा की जा चुकी है। हर पात्र महिला को हर महीने 1500 रुपये की सीधी आर्थिक मदद मिल रही है। Ladki Bahin Yojana: अगस्त की किस्त में देरी से महिलाओं में चिंता मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, इस बार अगस्त महीने की 14वीं किस्त को लेकर महिलाओं के बीच चिंता देखी गई।…

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की बहुचर्चित ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ (Majhi Ladki Bahin Yojana) गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत अब तक 13 महीनों में कुल 19,500 रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा की जा चुकी है। हर पात्र महिला को हर महीने 1500 रुपये की सीधी आर्थिक मदद मिल रही है।

Ladki Bahin Yojana: अगस्त की किस्त में देरी से महिलाओं में चिंता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, इस बार अगस्त महीने की 14वीं किस्त को लेकर महिलाओं के बीच चिंता देखी गई। अगस्त का महीना खत्म होने के साथ ही सितंबर के 11 दिन भी बीत चुके हैं, लेकिन लाभार्थियों के खातों में 1500 रुपये नहीं पहुंचे थे। इससे कई महिलाओं ने सोशल मीडिया और स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सवाल उठाए थे।

Ladki Bahin Yojana
Ladki Bahin Yojana

Ladki Bahin Yojana August Installment: मंत्री अदिति तटकरे ने दी राहत की खबर

अब इस मुद्दे पर खुद महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स ‘पर जानकारी दी कि अगस्त महीने की किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को अगस्त की सम्मान निधि देना शुरू कर दिया गया है। यह योजना महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत कदम है। बहुत जल्द सभी पात्र महिलाओं के आधार से जुड़े बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि जमा हो जाएगी।”

Ladki Bahin Yojana
Ladki Bahin Yojana

Ladki Bahin Yojana Big Update: सरकार ने जारी किया फंड

इससे पहले यह जानकारी भी सामने आई थी कि अगस्त महीने की किस्त के लिए राज्य सरकार ने 344.30 करोड़ रुपये का बजट महिला एवं बाल विकास विभाग को जारी कर दिया है। इससे यह साफ हो गया था कि सरकार की ओर से फंड जारी कर दिया गया है और तकनीकी कारणों से थोड़ी देरी हो रही थी।

Ladki Bahin Yojana
Ladki Bahin Yojana

क्या है ‘माझी लाडकी बहिण योजना’?

यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महिला सशक्तिकरण योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब, विधवा, परित्यक्ता, अकेली रहने वाली और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहारा देना है।

  • पात्रता: 21 से 65 वर्ष की आयु की महिलाएं
  • मासिक सहायता: 1500 रुपये
  • लाभार्थी संख्या: अब तक करीब 2 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: धनबाद में बड़ा हादसा, जर्जर क्वार्टर ढहने से दो बच्चों सहित तीन की मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।