मुंबई : कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने के जुर्म में मुंबई के धारावी में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी लोग गुड फ्राइडे के मौके पर प्रार्थना करने के लिए एक जगह पर एकत्र हुए थे।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की गांधीनगर सोसाइटी स्थित एक कमरे में कुछ लोग प्रार्थना के लिए हुए हैं जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की और छह लोगों को सरकार के आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता और महामारी रोग अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि धरावी दुनिया की सबसे घनी बसी शहरी बस्तियों में है और यहां कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है । प्रशासन मुंबई में धारावी को अत्याधिक प्रभावित क्षेत्र बनने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



