मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। सीएम चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वे दिनों तक आइसोलेट रहेंगे और वर्चुअल रूप से अपना काम जारी रखेंगे।
मैंने अपना RTPCR #COVID19 टेस्ट कराया है जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं।
मुझे सामान्य लक्षण है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है। आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा।
कल संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में, मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 15, 2022
चौहान ने बताया है कि मैंने अपना आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट कराया है, जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं । मुझे सामान्य लक्षण हैं। कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है। आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने कहा है, आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा। कल संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में, मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा।
मुख्यमंत्री चौहान से पहले राज्य सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, उसके बाद सभी आइसोलेट रहे और अब स्वस्थ्य हैं। ज्ञात हो कि राज्य में कोरेाना का संक्रमण लगातार कम होता जा रहा है और रात्रि कर्फ्यू के अलावा तमाम पाबंदियों को हटा दिया गया है। स्कूल, कॉलेज में कक्षाएं लग रही है और ऑफलाइन पढ़ाई भी हो रही है। सभी तरह के धार्मिक व सार्वजनिक आयोजन में संख्या के निर्धारण को खत्म कर दिया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सभी को सलाह दी जा रही है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोने पर खास जो


Download Android App
Download iOS App



