देश के निचले इलाकों में ठंड अपने अंतिम दौर में है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी कम हो गई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज धूप और बादलों की लुका-छिपी के साथ मौसम अनिश्चित बना रहा। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान मौसम की यही स्थिति जारी रहने का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मंगलवार को मौसम अनिश्चित रहा। खराब मौसम शुक्रवार तक जारी रहने की संभावना है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 4.2 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 12.0, लेह में शून्य से 8.5 और कारगिल में शून्य से 14.0 नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री, कटरा में 8.2, बटोटे में 2.7, बनिहाल में 0.2 और भद्रवाह में 1.5 डिग्री दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



