कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। वहीं अब मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया है।
पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक बाबरिया ने खराब स्वास्थ्य के चलते इस्तीफा दिया है, जिसे सोनिया गांधी ने स्वीकार कर लिया। सोनिया ने पार्टी महासचिव वासनिक को मध्य प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
इंदौर : वैश्विक महामारी से तीन और मरीजों ने गवाई जान, मृतकों का आंकड़ा 68 पहुंचा
मुकुल वासनिक के पास पहले से ही केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की जिम्मेदारी है, जिसे वह निभाते रहेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी बावरिया के योगदान की सराहना करती है। दीपक बाबरिया को 2018 के विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश का प्रभार सौंपा गया था।


Download Android App
Download iOS App



