मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार का वर्ष 2022-23 बजट जन-हितैषी और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार रूप प्रदान करने वाला बजट है। इस बजट के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को और सक्रियता, मजबूती और स्थिरता मिलेगी।
42 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान
श्री भार्गव ने बजट पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अधो-संरचना के लिए लगभग 42 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें 7580 करोड़ रूपये का प्रावधान लोक निर्माण विभाग के लिए किया गया है, यह गत वर्ष के बजट से लगभग 1000 करोड़ रूपये अधिक होने से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी।
विशेष राशि का प्रावधान किया जाना भी स्वागत योज्ञ
उन्होंने कहा कि राज्य शासन की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना नर्मदा एक्सप्रेस-वे के लिए प्रारंभिक रूप से 58 करोड़ रूपये का प्रावधान किया जाना राज्य शासन की मंशा को दर्शाता है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए विशेष राशि का प्रावधान किया जाना भी स्वागत योज्ञ है।
इसी प्रकार प्रदेश में परंपरागत शिल्प और हाथकरघा को संबल प्रदान करते हुए कुटीर, खादी ग्रामोद्योग के बजट में गत वर्ष की तुलना में अधिक राशि का प्रावधान है, जो इस क्षेत्र की गतिविधियों को बढ़वा देगा।


Download Android App
Download iOS App



