Madhya Pradesh: पालतू कुत्ते के भौंकने पर मचा बवाल, 3 लोगों को मार दी गोली, 2 की गई जान

Summary :

देवास में रविवार सुबह कुत्ते के भौंकने को लेकर काफी विवाद हुआ। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। बता दें सतवास इलाके पालतू कुत्ते के भौंकने पर दो पक्ष आमने सामने आ गई।

Madhya Pradesh:देवास में रविवार सुबह कुत्ते के भौंकने को लेकर काफी विवाद हुआ। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। बता दें सतवास इलाके पालतू कुत्ते के भौंकने पर दो पक्ष आमने सामने आ गई। विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि गोलीबारी हो गई। गोली लगने से दो लोगों की जान चली गई।
 तीसरे पीड़ित को इंदौर रेफर किया गया 
देवास के एएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि गोला गुथान गांव में गोदारा और देदाध परिवार के बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा, ‘राजेश गोदारा रविवार सुबह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले गए थे। जब वे घर वापस आ रहे थे तो कुत्ता देदाध परिवार के एक सदस्य पर भौंकने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि गोदारा परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी गई।’ अधिकारी ने बताया कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश गोदारा ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि तीसरे पीड़ित को इंदौर रेफर किया गया है। 
म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने आरोपी के कुछ अवैध निर्माण को भी ढहा दिया
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। सात में से दो आरोपियों वरुण और राजेश देदाध को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि कैलाश गोदारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महासचिव अनिल गोदारा के पिता हैं। घटना के बाद आसपास के दूसरे थानों से भी फोर्स बुलाकर तैनाती की गई है। गोलीबारी के कुछ देर बाद जिला प्रशासन और म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने आरोपी के कुछ अवैध निर्माण को भी ढहा दिया।

Desk Team