मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 25 वर्षीय व्यक्ति ने मामूली विवाद में अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को प्लास्टिक की बोरी में ले जाते समय आरोपी युवक को पकड़ा है।
पुलिस ने युवक को रोका तो बोला सब्जी लेकर जा रहा हूं
पनगर थाना प्रभारी आर. के. सोनी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने मंगलवार को महाराजपुर इलाके में तलाशी के दौरान बाइक पर सवार एक युवक को रोका तो युवक ने बताया कि वह बोरी में सब्जियां ले जा रहा है। तलाशी में बोरी से शव मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
नशे की हालत में पिता ने गाली दी बेटे ने गला घोटकर कर दी हत्या
उन्होंने कहा कि आरोपी अमन वंशकार अपने पिता रामलाल (50) का शव बोरी में भरकर बाइक से सुनसान इलाके में उसे ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहा था तभी महाराजपुर में वाहनों की जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता नशे के हालत में उसे गाली दे रहे थे इसलिए उसने पिता का गला घोंटकर हत्या कर दी।उन्होंने बताया कि हत्या पनगर थाना क्षेत्र के बड़झैया गांव में हुई है।


Download Android App
Download iOS App



