महाराष्ट्र के जलगांव जिले में डंपर और एसयूवी के बीच टक्कर से 10 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात 11 बजे हुई, जब बालू नारायण चौधरी अपने परिवार के साथ चिनचॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद चोपडा गांव जा रहे थे।
फैजपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यावल तहसील के हिंगोला गांव के पास चोपडा-फैजपुर मार्ग पर सामने से आ रहा एक डंपर की एसयूवी से टकर हो गई।
उन्होंने बताया कि चौधरी, उसकी पत्नी और एसयूवी सवार अन्य आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि कार सवार अन्य सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जलगांव के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित मुक्ताई तहसील के चिनचॉल और मेहूल गांव के रहने वाले थे।


Download Android App
Download iOS App



