उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पिछले साल 20 दिसंबर को नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि फरमान, नफीस, इद्रिश और मुरसलीन को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि उनके पास से सीएए के खिलाफ कुछ पर्चे जब्त किए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीएए के खिलाफ राज्यव्यापी हिंसक प्रदर्शनों में पीएफआई की संलिप्तता का संदेह होने के बाद दिसंबर 2019 में संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
संसद में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति, CAA-NRC को लेकर कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव
राज्य के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए पीएफआई के प्रमुख वसीम और 16 अन्य को लखनऊ में सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की कथित तौर पर साजिश रचने के लिए गिरफ्तार किए जाने के बाद संगठन पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था।


Download Android App
Download iOS App



