उत्तरी बुर्किना फासो में संदिग्ध जिहादियों के हमले में 18 आम नागरिकों की मौत हो गई है। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सेनो प्रांत के लाम्दामोल गांव में शनिवार को ‘‘मोटरसाइकिलों पर आए सशस्त्र हमलावरों ने स्थानीय निवासियों की हत्या की’’। देश के उत्तर में एक सप्ताह पहले भी इसी प्रकार के हमले हुए थे। इससे पहले सोम प्रांत में 25 जनवरी को हुए हमले में 39 आम नागरिक मारे गए थे।
डोरी शहर में एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोगों में प्रमुख नर्स भी शामिल है जो लाम्दामोल गांव की रहने वाली थी। अधिकारी ने बताया कि गांव और आस-पास के इलाके के लोग घबराए हुए हैं और इलाका छोड़कर जा रहे हैं। कर्नल साल्फो काबोरे ने रविवार को कहा, ‘‘सुरक्षा बल नर्स के शव को घटनास्थल से लेकर आए ताकि उसे उसके परिवार को सौंपा जा सके।’’
संसद में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति, CAA-NRC को लेकर कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव
उन्होंने बताया कि इलाके की सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं ताकि अन्य पीड़ितों का भी अंतिम संस्कार किया जा सके। एक अन्य सुरक्षाकर्मी ने बताया कि जिहादियों ने स्थानीय लोगों से कुछ दिन पहले इलाका खाली करने को कहा था। बुर्किना फासो की सीमा माली और नाइजर से लगती है। दोनों ही देश घातक जिहादी हमलों को काबू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



