मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर जिले के नल्लासोपारा से देर रात भारी मात्रा में ATS TEAM को विस्फोटक मिला। संदेह है कि यह आरडीएक्स है। पुलिस ने जहां से विस्फोटक जब्त किया है उसका नाम वैभव राउत है और वह कथित तौर पर विवादित सनातन संस्था से जुड़ा है। इस दौरान करीब 8 देसी बम बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को ही ये छापेमारी की गई।
ATS TEAM सूत्रों की मानें तो वैभव राउत के घर से 8 देसी बम मिले हैं, तो वहीं घर के पास ही दुकान पर बम बनाने की सामग्री मिली है। गन पावडर यानी सल्फर बड़ी मात्रा में दुकान के अंदर से मिला है जबकि कुछ डेटोनेटर भी मिले हैं। जो गन पावडर मिला है उससे लगभग 2 दर्जन बम बनाए जा सकते हैं।
सनातन धर्म से जुड़े व्यक्ति के घर पर बम और उसे बनाने की सामग्री मिलना चौंकाने वाला लगता है। ATS TEAM पिछले कुछ दिनों से लगातार वैभव को ट्रैक कर रही थी और गुरुवार शाम को रेड की गई। छापेमारी के दौरान वैभव घर में ही मौजूद था, जहां उसे हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान एटीएस की डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के अधिकारी मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



