महाराष्ट्र : कैबिनेट विस्तार का फार्मूला सामने आया ,BJP-शिंदे गुट के विधायक लेंगे शपथ

Summary :

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार का विस्तार 5 अगस्त को होने की संभावना है। शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने बताया था।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार का विस्तार 5 अगस्त को होने की संभावना है। शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने बताया था कि इसी हफ्ते मंत्रीमंडल का विस्तार होना है ।जानकारी के मुताबिक अभी सिर्फ सीनियर विधायक ही शपथ ले सकते है।अभी सिर्फ बीजेपी और शिंदे गुट के 7 -7 विधायक ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। 
एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के समर्थन से ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को बताया कि राज्य में भले ही पूर्ण  मंत्रीमंडल न हो लेकिन सरकार बहुत अच्छे से अपना काम कर रही है।उन्होंने जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करने का वादा किया हैं। महाराष्ट्र में विधानपरिसदो के चुनावी नतीजे आने के बाद शिवसेना बगावत पर आ गई थी। एकनाथ शिंदे को शिवसेना के 40 विधायकों और साथ ही 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला। एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के समर्थन से ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि शपथ लिए हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है।  

Desk Team