महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राज्य में शिवसेना के मंत्रियों के साथ बैठक की और पिछले एक साल में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के दौरान उनके कामकाज की समीक्षा की। संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा कि ठाकरे ने पिछले एक साल में शिवसेना के मंत्रियों के संबंधित विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की।
परब ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ यह भी चर्चा की कि उन्हें अपने-अपने विभागों में और क्या सब करने की जरूरत है। राज्य की गठबंधन सरकार में शिवसेना से ठाकरे समेत 11 कैबिनेट मंत्री और तीन राज्य मंत्री हैं । महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठबंधन सरकार का 28 नवंबर को एक साल पूरा हो गया।


Download Android App
Download iOS App



